Raveena Tandon, नाटू नाटू संगीतकार एमएम कीरावनी, जाकिर हुसैन हुए पद्म पुरस्कार से सम्मानित, पीएम मोदी ने दी बधाई
Raveena Tandon
रवीना टंडन और नाटू नाटू संगीतकार एमएम कीरावनी को कला के क्षेत्र से पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जाकिर हुसैन को पद्म विभूषण से नवाजा गया है। गायिका वाणी जयराम को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। 74वें गणतंत्र दिवस से एक रात पहले कलाकारों को पुरस्कार मिले।
91 हस्तियां पद्मश्री से सम्मानित
बता दें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों को ऐलान कर दिया गया। कुल 6 हस्तियों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा जबकि 9 हस्तियों को पद्म भूषण दिया जाएगा। वहीं 91 हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
पीएम मोदी ने दी बधाई
पुरस्कार विजेताओं की घोषणा के तुरंत बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर विजेताओं को बधाई दी, उन्होंने ट्वीट में लिखा, “उन लोगों को बधाई जिन्हें पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। भारत राष्ट्र के लिए उनके समृद्ध और विविध योगदान और हमारे विकास पथ को बढ़ाने के उनके प्रयासों को संजोता है। #PeoplesPadma।”
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
इससे पहले भी रवीना टंडन ने भारत का नाम ऊंचा किया है। बता दें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन को जी-20 सम्मेलन के तहत महिला-20 (डब्ल्यू-20) समूह का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। एक्ट्रेस ने 21 साल की उम्र में एकल मां के रूप में दो बेटियों को गोद लिया था। साथ ही उन्हें महिला और बाल मंत्रालय में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सम्मानित किया गया था।