Happy Republic Day 2023: Akshay Kumar to Chiranjeevi these celebs wished Republic Day see tweets of stars | Republic Day 2023: अक्षय कुमार से लेकर चिरंजीवी तक इन सेलेब्स ने दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामन
Happy Republic Day 2023
Happy Republic Day 2023: इस साल भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह सभी भारतीयों के लिए बहुत गर्व की बात है कि आज ही के दिन साल 1950 में हमारा देश एक ‘संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य’ बन था। गणतंत्र दिवस भारत के संविधान को अपनाने का प्रतीक है। नई दिल्ली में राजपथ पर आयोजित परेड को देखकर लोग इस दिन को मनाते हैं। इस वर्ष कर्तव्य पथ पर भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। बाजारों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक हर चीज को तिरंगे से सजाया गया है और हर गली में देशभक्ति के गीत सुने जा सकते हैं। इस राष्ट्रीय पर्व के मौके पर सिनेमा जगत की हस्तियों भी पीछे नहीं हैं, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अक्षय देने वाले हैं सरप्राइज
अक्षय कुमार ने शुभकामनाएं देते हुए एक बड़ा हिंट दिया है। ऐसा लग रहा है कि वह जल्द ही कोई बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं। उन्होंने लिखा है, “आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। हमारी गौरवशाली विरासत को चिह्नित करने का दिन। इस साल, यह दिन मेरे लिए सबसे खास होने जा रहा है। आपको जल्द ही पता चल जाएगा कि क्यों। जय हिंद।”
चिरंजीवी ने लिखा इमोशनल नोट
साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने इस मौके पर एक इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, “स्वतंत्रता के अमूल्य उपहार और दुनिया के महानतम संविधानों में से एक के लिए हमारे संस्थापकों को सम्मान से याद कर रहा हूं और उन्हें सलाम करता हूं!”
इनके साथ ही कंगना रनौत, कपिल शर्मा, आर माधवन, अल्लू अर्जुन जैसे कई फिल्मी सितारों ने इस दिन को गर्व करने का दिन बताया है और आज के दिन की शुभकामनाएं दी हैं।