महिला एसआई की हत्या का खुलासा, साथी एसआई दीपांशु ने की थी हत्या आरोपी का शव करनाल से बरामद
नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी इलाके में शुक्रवार रात डयूटी से लौटते समय एक महिला पुलिस एसआई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया है कि उसे गोली मारने वाला आरोपी भी महिला के साथ ही दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। शनिवार को आरोपी दीपांशु का शव हरियाणा के करनाल से बरामद किया गया है।
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस की एसआई प्रीति अहलावत पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने में तैनात थीं। वह 2018 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई थीं। प्रीति देर रात डयूटी से घर लौट रही थीं। रोहिणी पूर्व मेट्रो स्टेशन के नजदीक रात करीब 9:30 बजे उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज से आरोपी को पहचान लिया। पुलिस ने बताया कि एसआई प्रीति को गोली मारने वाला शख्स भी उनके साथ ही दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर था। शनिवार को आरोपी सब इंस्पेक्टर दीपांशु का भी शव हरियाणा के करनाल से बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कारणों का पता लगा रही है।