गणतंत्र दिवस के मौके पर लालकिले पर होंगे खास आयोजन, परिवार के साथ जाइए
हाइलाइट्स
सांस्कृतिक मंडलियों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन
राज्यों के व्यंजनों को तुत्फ उठाया जा सकेगा
नई दिल्ली. गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में लालकिले पर छह-दिवसीय मेगा इवेंट “भारत पर्व” का आयोजन किया जाएगा, जो 26 से 31 जनवरी तक लॉन और ज्ञान पथ पर चलेगा. यहां पर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के साथ-साथ राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों की सांस्कृतिक मंडलियों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन और 65 हस्तकला स्टालों के साथ शिल्प बाजार भी लगाया जाएगा.
इस आयोजन के लिए पर्यटन मंत्रालय को नोडल मंत्रालय के रूप में नामित किया गया है, जिसके मुख्य आकर्षण में आयोजन स्थल पर सर्वश्रेष्ठ गणतंत्र दिवस परेड झांकी का प्रदर्शन, क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के साथ-साथ राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों की सांस्कृतिक मंडलियां, पैन इंडिया फूड कोर्ट होंगे. इस कार्यक्रम का उद्घाटन 26 जनवरी को शाम साढ़े 5 बजे होगा और आयोजन रात 10 बजे तक चलेगा. वहीं, 27 से 31 जनवरी तक दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक रोजाना आम जनता के लिए खुला रहेगा.
इससे पहले 2016, 2017, 2018, 2019 और 2020 (और वर्ष 2021 में वर्चुअल) में लाल किले के सामने लॉन और ज्ञान पथ पर भारत पर्व आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम आदिवासी नृत्य प्रदर्शन, सांस्कृतिक मंडलियों द्वारा प्रदर्शन, गणतंत्र दिवस झांकी का प्रदर्शन, लाल किले में रोशनी आदि शामिल होगी. आयोजन के दौरान देखो अपना देश, एक भारत श्रेष्ठ भारत, जी20 और मिशन लाइफ के लिए ब्रांडिंग एवं प्रचार भी शामिल होंगे.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)
क्षेत्रीय भोजन प्रदर्शन और बिक्री
• फूड कोर्ट.
• राज्य सरकार द्वारा स्टॉल.
• आईएचएम द्वारा स्टॉल.
• खाद्य विक्रेताओं द्वारा स्टाल.
• खाद्य प्रदर्शन (पोषक अनाज वर्ष पर केंद्रित).
हस्तकला और हथकरघा
• विकास आयुक्त, हैंडलूम द्वारा स्टॉल.
• राज्य सरकारों द्वारा स्टॉल.
• खादी ग्राम उद्योग, ट्राइफेड द्वारा स्टॉल.
संस्कृति और विरासत-क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (संस्कृति मंत्रालय) द्वारा नृत्य प्रदर्शन
• राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा प्रदर्शन.
• विशेष प्रदर्शन.
• झांकी का प्रदर्शन.
केंद्र सरकार के मंत्रालयों और संगठनों की उपलब्धियां और प्रमुख कार्यक्रम
• नुक्कड़ नाटक
• प्रश्नोत्तरी
• चित्रकला प्रतियोगिताएं
• पर्यटन युवा क्लब, स्कूल/कॉलेज की भागीदारी
• अनुभवात्मक क्षेत्र
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Red Fort, Republic day, Republic Day Parade
FIRST PUBLISHED : January 25, 2023, 17:50 IST