चुनाव से 12 घंटे पहले महिला सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे पटपड़गंज थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है।
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस की एसआई प्रीति अहलावत पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने में तैनात थीं। वह 2018 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई थीं। प्रीति देर रात डयूटी से घर लौट रही थीं। रोहिणी पूर्व मेट्रो स्टेशन के नजदीक रात करीब 9:30 बजे कुछ अज्ञात बदमाशें ने उन पर गोली बरसा दी जिसमें एक गोली उनके सिर में लग गई। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी चैक किए है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से तीन खाली कारतूस मिले हैं। उन्होंने कहा कि संदेह है कि आपसी रंजिश के कारण हत्या की गई है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है।